

नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है वहीं नैनीताल में देर शाम से सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद हालात और भी मुश्किल हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर नैनीताल-हल्द्वानी नेशनल हाइवे पर देखने को मिला है। बल्दियाखान के पास हुए भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया जिससे हाइवे पूरी तरह…



