

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में हाल ही में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय…



