

देहरादून: अब शाम के पीक आवर्स में यूपीसीएल को महंगी बिजली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य में जल्द ही ऐसी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लगेगी जिसमें सस्ती बिजली जमा कर रखी जाएगी। इसे उपयोग में लाकर यूपीसीएल महंगे बाजार दामों से बच सकेगा और बिजली की कीमतों में भी कमी आएगी। इसके लिए नियामक आयोग ने “यूईआरसी (नवीकरण ऊर्जा स्त्रोत तथा गैर जीवाश्म ईंधन आधारित सह उत्पादक स्टेशनों से विद्युत…



