

रामनगर (उत्तराखंड): रामनगर क्षेत्र की लंबी मांग और जरूरत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग अब पहली बार ‘थिंक वाइट ट्रॉपिंग’ तकनीक से सड़क बनाने जा रहा है। यह नई तकनीक नमी वाले इलाकों में टिकाऊ सड़क निर्माण के लिए जानी जाती है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुशाबंगर से कालाढूंगी तक छह किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए करीब दो करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज…



