

देहरादून। बीती रात शहर में हुई भारी वर्षा के कारण सहस्त्रधारा के समीप स्थित कारलीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू एवं राहत कार्य शुरू कर दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल को जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने रात्रि में ही सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। उनकी निगरान…



