

लालकुआं। दिनेशपुर से मोटरसाइकिल द्वारा लालकुआं स्थित अपने घर को आ रहे युवक को पन्तनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लालकुआं रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया, जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को दिनेशपुर क्षेत्र में काम करके वापस लालकुआं बंगाली कॉलोनी अपने घर को मोटरसाइकिल द्वारा आ रहे साजिद पुत्र अबरार हुसैन उम्र 26…



