

लालकुआं। प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी आत्महत्या प्रकरण में आज गमगीन माहौल में उनकी अंतिम यात्रा निकालने के साथ-साथ अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने तहसील क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ-साथ पीड़ित पक्ष एवं आरोपी पटवारी पूजा रानी के बयान दर्ज किये। प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी द्वारा जहर सेवन कर की गई आत्महत्या के बाद गत शाम से देर रात तक लालकुआं कोतवाली के घिराव और प्रदर्शन क…



