

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र स्थित गोरसाड़ा गांव का रहने वाला इंद्रमणि बीते सात वर्षों से सऊदी अरब में फंसा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि वहां एक कंपनी ने उसका पासपोर्ट जब्त कर उसे बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर कर दिया है। थक-हारकर अब परिवारजन जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और युवक को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की। परिवारजनों के अनुसार इंद्रमणि 2017 में एक…



