

हरिद्वार: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित खालिद की अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में गुरुवार शाम सुल्तानपुर कस्बे में यह कार्रवाई की गई। 21 सितंबर को हुई परीक्षा में पेपर का अंश लीक होने के बाद एसटीएफ ने खालिद और उसकी बहन साबिया क…



