

विकासनगर(देहरादून ): विकासनगर से मरीज को छोड़कर नयागांव लौट रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत एंबुलेंस में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच निकले। हादसा इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत-बचाव कार्य में सहायता की और एंबुलेंस को सीधा करने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों क…



