

ल्वाणी गाँव में चार महिलाओं पर भालू का हमला, गाँव में दहशत का माहौल नंदानगर (चमोली), प्रखंड नंदानगर के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ गाँव ल्वाणी में भालू का आतंक छा गया है। बीती रात करीब 8 बजे एक भालू अचानक गाँव के एक घर में घुस आया और वहाँ मौजूद चार महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं ने किसी तरह शोर मचाकर और संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाई।



