

विकासनगर: शहर की एक बस्ती में रविवार को दिनदहाड़े एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन सिंदूर भरकर शादी का नाटक करने और उसे उठाकर ले जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी के साथ न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और जबरन खींचते हुए ले जाने लगा। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी क…



