

रुद्रपुर: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय मेले में देश के कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी किसान शामिल होंगे। इस मेले में कृषि से जुड़ी नई तकनीक, बेहतर बीज, आधुनिक खेती के उपकरण और फल-सब्जी के पौधों की जानकारी और बिक्री की जाएगी। मेले में करीब 350 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का शुभारंभ राज्यपाल करेंग…



