

हल्द्वानी। बरेली रोड पर गौरापड़ाव से हाथीखाल को जाने वाली सड़क की बदहाली से भड़के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क न बनने तक आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। भरोसा दिलाया कि 25 अक्तूबर से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। हाथीखाल के ग्रामीणों ने बुधवार को हाईवे से गांव की ओर जाने वाली सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किय…



