

देहरादून। आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में मालदेवता मार्ग पर बुधवार दोपहर बजरी से भरा एक डंपर पलटने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शव को डंपर के नीचे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। उसकी सहायता से डंपर को उठाने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। छात्र के परिवार में मातम है। राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि हादसा गैस प्लांट के पास हुआ। वहां सड़क पर तीव्र ढलान…



