

हल्दूचौड़। खेल जगत में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 14वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीतकर समग्र चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने 19 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल कर राज्य का परचम बुलंद किया। सबसे खास उपलब्ध…



