

हरिद्वार: हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। बढेड़ी राजपूताना के पास उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस एक हाइड्रा मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद…



