

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के देवला मल्ला कुंवरपुर के तुषार टेंट हाउस के सामने शनिवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से अलग हो गए। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। गौलापार क्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम गौलापार बाइक पर बाजार से घर…



