

देहरादून: जिले के विभिन्न इलाकों में आज चार रेलवे फाटक 12 घंटे तक बंद रहेंगे। यह कदम रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते उठाया गया है। रेलवे की ओर से उपजिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि रायवाला स्टेशन का फाटक संख्या 20बी, कॉसरो-डोईवाला के बीच फाटक संख्या 28सी, हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 38बी और हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 41बी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात…



