

नैनीताल: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) नैनीताल की अगली बैठक सांसद नैनीताल–उधमसिंह नगर एवं समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में 13 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम, हल्द्वानी के सभागार में प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्ष…



