

देहरादून: दून अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सुबह से ही ओपीडी और इमरजेंसी दोनों विभागों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। अस्पताल में बिलिंग काउंटर की जिम्मेदारी संभाल रहीं रचना भंडारी ने बताया कि सोमवार को कुल 1776 मरीजों के ओपीडी कार्ड बने, जो औसत संख्या के बराबर है, लेकिन कार्ड और बिलिंग की प्रक्रिया धीमी होने से भीड़ ज्यादा नजर आई।



