

पिथौरागढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के इंस्पेक्टर/मेडिकल विनीत चंद रजवार लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। विनीत चंद रजवार मूल रूप से सेरी सुवालेख के रहने वाले थे और हाल में पिथौरागढ़ नगर स्थित जगदंबा कॉलोनी में निवास कर रहे थे। शहीद होने की सूचना उनके परिवार को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शरीर को लद्दाख से विशेष विमान के माध्यम से दिल्ली लाया गया और फिर सड़क मार्ग स…



