

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): रुद्रप्रयाग जिले में द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट आज मंगलवार प्रातः 8 बजे शीतकाल को लेकर मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी स्वाति नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में बंद हो गये हैं. सोमवार से ही मंदिर को फूलों से सजाया गया था. इस अवसर पर साढ़े तीन सौ से अधिक श्रद्धालु व बीकेटीसी कर्मचारी अधिकारी, वन विभाग एवं प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे. कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत…



