

लोनिवि के अधिशासी और सहायक अभियंता सस्पेंड देहरादून: सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही और गलत सूचना देने पर सरकार ने लोनिवि के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय को सस्पेंड कर दिया। शुक्रवार को लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडे ने इसके आदेश किए। दोनों अभियंताओं को अल्मोडा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया ह…



