

टिहरी/उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुःखद बताते हुए ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ ने हादसे में घायल लोगों क…



