

चमोली (उत्तराखंड): विश्व प्रसिद्ध चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। बंदी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को करीब 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया, जिसकी भव्य छटा देखते ही बन रही थी। सेना के बैंड की धुन और “जय बदरी विशाल” के गगनभेदी जयकारों से पूर…



