

हरिद्वार। ट्रक और बस को ओवरटेक करने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार दो सगे भाई ट्रक के नीचे आ गए, उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कनखल क्षेत्र में हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक पथरी की तरफ से हरिद्वार आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर द…



