

हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी हाईवे के चौधरी गेट के पास शनिवार की रात कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक लोकेश मौर्य की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त एसटीएच में मौत से जंग लड़ रहा है। सात दिन पहले लोकेश की सगाई हुई और परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। मुखानी पुलिस ने बताया कि कालाढूंगी के रूपपुर चकलुवा निवास…



