

ऋषिकेश: हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर एक दुखद घटना हुई। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में आज सुबह मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। शिशु हाथी की इस हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हावड़ा एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, जिसमें शिशु हाथी ट्रेन के आने से बच नहीं पाया, जबकि अन्य हाथी सुरक्षित पार हो गए।



