

रुद्रपुर। सितारगंज के ग्राम अंजनिया राजकीय प्राथमिक स्कूल में पंजिका में हस्ताक्षर कर गायब होना शिक्षक को महंगा पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने अध्यापक को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। दो दिन पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने सितारगंज के ग्राम अंजनिया राजकीय प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उपस्थित पंजिका की जांच की तो पता चला कि पंजिका में शिक्षक क…



