

ड्राइवर की बड़ी लापरवाही- बिना ड्राइवर के 100 मीटर खाई में गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान। सहसपुर (देहरादून)- उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आज (सोमवार) सुबह सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धलानी में संस्कार स्कूल की बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार,यह दुर्घटना ड्राइवर की घोर लापरवाही के कारण हुई.



