

नैनीताल : नैनीताल नगर एक ब्रिटिश कालीन पर्वतीय बस्ती है, जिसकी पुरातन इमारतें प्रायः काष्ठ-आधारित संरचना पर निर्मित हैं। इस प्रकार की निर्माण शैली अग्निकाण्ड की स्थिति में उच्च जोखिम वाली मानी जाती है। हाल ही में घटित घटनाओं से यह आवश्यकता पुनः रेखांकित हुई है कि नगर क्षेत्र में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं, विशेषकर फायर हाइड्रेट्स की कार्यशीलता एवम् पहुँच क्षमता का सम्यक् आकलन किया जाए।



