

देहरादून: शैक्षिक सत्र 2025-26 की उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में 2.15 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 154 को संवेदनशील और छह को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।



