

डोईवाला : अपने खेत में पशुओं के लिए चारापत्ती काटने गई गडूल निवासी सुशीला भंडारी पर गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो भालुओं ने हमला कर दिया। सुशीला ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों भालुओं को भगा दिया….लेकिन खुद गंभीर रूप से घायल हो गईं। भालुओं से हुई इस जंग में सुशीला देवी मौत के मुंह से वापस लौटी हैं। घटना के दौरान पहले एक भालू ने उन पर हमला किया….जिसे पाठल से भगा दिया। लेकिन पीछे से दूसरा भाल…



