

देहरादून : उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के सभागार में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को यूसैक की प्रमुख गतिविधियों और रक्षा क्षेत्र में आधुनिक ड्रोन तकनीक के उपयोग से परिचित कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को यूसैक द्वार…



