

रुद्रपुर: नेशनल हाईवे 74 पर सोमवार देर रात गावा चौक के पास डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत से भीड़ भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजीं। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामा चला। इसे काबू में करने में पुलिस के पसीने छूट गए। रम्पुरा रुद्रपुर निवासी बबलू की हादसे में मौत पर मौजूद लोगों ने पीछा कर डंपर को रोक…



