

चम्पावत: जनपद चम्पावत के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं और तात्कालिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंच में नया हेलीपैड तैयार हो गया है। यह परियोजना मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित में पूरी की गई है। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस हेलीपैड का कुल व्यास 30 मीटर है। इसके आंतरिक हिस्से में 25 मीटर व्यास का सीस…



