

टिहरी: जिले में भालू के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सरुणा केमर गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया….जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टीकाराम जोशी जंगल में घास काटने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर चोट आई। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वन विभाग की टीम…



