

रुद्रपुर में आग का तांडव, घर में जिंदा जला बुजुर्ग,इलाके में मचा हड़कंप। उधमसिंह नगर- उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर एक के तीन पानी इलाके में बगिया से सटे एक रिहायशी मकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को बाहर निकलने तक का मौका नह…



