

हल्द्वानी: सती कॉलोनी शनि बाजार रोड में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के घरों को अतिक्रमण बताकर तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिसों को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस कार्रवाई को दुखद, पीड़ादायक और अमानवीय बताते हुए कहा कि मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों के आशियानों पर इस प्रकार का संकट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। गंभीर मामल…



