

देहरादून : लाखामण्डल क्षेत्र में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कड़ी कार्रवाई की है। शिकायत सही पाए जाने पर राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें तहसील कालसी स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। लाखामण्डल और चकराता क्षेत्र के निवासिय…



