

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले की तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लपटों ने तीन आवासीय भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मकान और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व विभाग, फायर सर्विस…



