

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार। वन विभाग ने वन्यजीव तस्कर से बड़ी मात्रा में गुलदार की 6 माह पुरानी हड्डियां भी बरामद की हैं। तस्कर की गिरफ्तारी के बाद वन प्रभाग और एस.टी.एफ.की टीमें विस्तृत पूछताछ कर रही है। ये जाना जा रहा है कि इसमें कुछ और लोग तो शामिल नहीं हैं। तस्कर की पहचान बागेश्वर के कपकोट निवासी महेश सिंह कपकोटी के रूप में हुई है। आशंका है क…



