

नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धारी ब्लॉक के खटियाखाल गांव से सामने आया है, जहां बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा देवी अपने घर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को पकड़कर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ जंगल में ल…



