

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रदेश में जनता तक सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुँचाने का कार्य लगातार जारी है। 12 जनवरी 2026 तक जारी दैनिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 13 जनपदों में अब तक कुल 312 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैम्पों में 2,36,478 नागरिकों क…



