

उत्तराखंड में 17 से बारिश और बर्फबारी के आसार देहरादून। मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को राज्य के तीन पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति रहने की आशंका है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और…



