

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार रुपये की लागत से तैयार नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता में बालाजी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषण…



