

विकासनगर (देहरादून): पछवादून क्षेत्र में सूखे नशे की तस्करी का तरीका लगातार बदलता जा रहा है। पहले जहां महिलाएं नशा तस्करी में शामिल पाई जाती थीं वहीं अब तस्कर बच्चों और किशोरों के जरिए स्मैक, चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करा रहे हैं। हाल ही में कुंजाग्रांट क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे के पास से स्मैक मिलने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों क…



