

रामनगर, कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग में शनिवार देर शाम 50 वर्षीय व्यक्ति को बाघ खींचकर ले गया। दो किलोमीटर दूर जंगल के अंदर रविवार सुबह उसका सिर और शरीर का कुछ हिस्सा मिला। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक अपर कोसी रेंज के बेला बीट क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। वह उसको सड़क से जंगल के भीतर ले गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर…



