

होटल और दुकान में भीषण आग,करोड़ों की संपत्ति राख रूद्रप्रयाग, केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में रविवार देर रात एक होटल और जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान को अपनी आगोश में ले लिया और दुकान के बाहर खड़े दो वाहन भी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि अग्निशमन दल ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग…



